शाहबाद: मोहल्ला उधरनपुर के पास गाय बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर टेंपो पलटा, दो गंभीर रूप से जख्मी
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला उधरनपुर में गाय को बचाने के चक्कर में एक टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे दो यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से दोनों को हरदोई रेफर किया गया। दोनों यात्री शाहाबाद से शाहजहांपुर जा रहे थे, मोहल्ला उधरनपुर के पास घटना घटित हुई।