शाहबाद: संकटा देवी मार्ग से पुलिस ने तमंचे सहित युवक को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
कोतवाली पुलिस ने संकटा देवी मंदिर मार्ग से एक युवक को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है। कोतवाली के सरदार गंज चौकी प्रभारी गश्त पर थे। संकटा देवी मार्ग पर आकाश पुत्र भोले निवासी खेड़ा बीबीजई संदिग्ध अवस्था में टहलता दिखाई दिया। टोकने पर वह भागा। पुलिस ने दौड़ा कर पकड़ा। युवक की जामा तलाशी में तमंचा बरामद हुआ। पुलिस ने उसे जेल भेजा है।