शाहबाद: थाना क्षेत्र के एक गांव से दूसरी बार महिला का किया गया अपहरण का प्रयास, दो को पुलिस ने हिरासत में लिया
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से दिनदहाड़े घर में घुसकर एक महिला का दूसरी बार अपहरण करने का प्रयास किया गया। इस सिलसिले में पीड़ित महिला ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं किया। हां इतना जरूर हुआ कि इस संबंध में दो लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस द्वारा उनसे पूछताछ की जा रही है।