शाहबाद: डाक बंगले के सामने से भाजपा कार्यकर्ता पांच बसों में बैठकर भगवान राम के दर्शन के लिए अयोध्या हुए रवाना
भारतीय जनता पार्टी ने अयोध्या में भगवान राम के दर्शन के लिए कार्यकर्ताओं को भेजना प्रारंभ कर दिया है। इसी क्रम में रविवार को सुबह 6:00 बजे शाहाबाद नगर क्षेत्र से पांच बसों में भाजपा कार्यकर्ता अयोध्या के लिए रवाना किए गए। डाक बंगले के सामने बसों में भाजपा कार्यकर्ताओं को बैठाकर जय श्री राम के नारे के साथ अयोध्या रवाना किया गया।