शाहबाद: गढ़ेपुर में दबंगों ने पुरानी रंजिश के चलते युवक को पीटा, मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट
ग्राम गढ़ेपुर निवासी महिला ने गांव के दबंगों पर पुत्र के साथ मारपीट का आरोप लगाते हुए कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस ने आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। क्षेत्र के ग्राम गढ़े पुर निवासी नन्ही देवी पत्नी शिवशंकर गिरी ने बताया उसका पुत्र चमन गांव के ही अशोक दीक्षित के दरवाजे पर बैठा था, तभी दबंगों ने उसके ऊपर हमला कर दिया।