चौथी बार गौनाहा प्रखंड के जदयू प्रखंड अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए बिक्रमा चौधरी ।गौनाहा प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में सोमवार को आपसी वाद विवाद के उपरांत सर्वसम्मति से बिक्रमा चौधरी को प्रखंड जदयू अध्यक्ष व ओजेंद्र कुमार महतो को उपाध्यक्ष चुना गया। उनके मनोनियन पर प्रखंड जदयू कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।