बरियारपुर: प्रधानमंत्री आवास सूची अनुमोदन हेतु विशेष ग्राम सभा का आयोजन
शुक्रवार को नौवागढ़ी दक्षिणी पंचायत के पंचायत भवन में मुखिया प्रमिला देवी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास सूची अनुमोदन हेतु विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। मौके पर उपस्थित पूर्व मुखिया रविंद्र मंडल, उप मुखिया दीपक कुमार, आवास पर्यवेक्षक नीतू कुमारी, आवास सहायक विकास कुमार, एवं वार्ड सदस्य तथा काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।