ऊन: चौसाना में मामा की शादी में आए भांजे की मंडप के बाहर से चोरी हुई बाइक, मुकदमा दर्ज
Un, Shamli | Apr 21, 2026 मंगलवार की शाम 4 बजे मिली जानकारी के मुताबिक सहारनपुर जनपद के नानौता निवासी सादिक ने चौसाना चौकी पुलिस पर शिकायत करते हुए बताया कि वह अपने मामा की शादी में चौसाना आया था, इसी बीच राजमहल मंडप के बाहर खड़ी उसकी बाइक को अज्ञात द्वारा चोरी कर लिया गया, जिसका काफी तलाशने के बावजूद भी पता नही चला। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।