डिंडौरी: ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान डिंडोरी में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, योग से स्वस्थ जीवन शैली कर दिया संदेश
डिंडौरी के ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम का आयोजन रविवार सुबह 8:00 बजे से किया गया। मौजूद प्रशिक्षणार्थी और संस्थान के कर्मचारियों ने विभिन्न योग और प्रणायाम का अभ्यास करते हुए स्वस्थ एवं संतुलित जीवन शैली का संदेश देते हुए नियमित योगाभ्यास कर स्वस्थ एवं निरोग जीवन शैली अपनाने का संकल्प लिया।