Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
अपराध
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Dm
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
n6085097
पंजाब में BJP अकाली दल का गठबधन 2027 विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ेंगे दोनों दल #viral #trending #news #punjab #BJP
Sirsa, Sirsa
| Nov 24, 2026
#viral
#trending
#news
#punjab
#bjp
MORE NEWS
मुख्यमंत्री बोले, खाली प्लाट में कूड़ा दिखा तो प्लाट मालिक को भरना पड़ेगा जुर्माना
Sirsa, Sirsa | Nov 25, 2026
सबसे ज्यादा ऐसे नेताओं की फजीहत होती है... अकाली दल से भाजपा का गठबंधन, अब रवनीत सिंह बिट्टू क्या जवाब देंगे? - छह साल बाद दोनों दल फिर साथ आए, पुराने बयानों को लेकर बिट्टू पर उठने लगे सवाल चंडीगढ़। छह साल के राजनीतिक अलगाव के बाद भाजपा और शिरोमणि अकाली दल एक बार फिर गठबंधन के रास्ते पर आ गए हैं। दोनों दलों के दोबारा साथ आने से पंजाब की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है, वहीं भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू के पुराने बयानों को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। गौरतलब है कि जब भाजपा और अकाली दल के बीच गठबंधन की अटकलें चल रही थीं, उस समय रवनीत सिंह बिट्टू ने इस संभावित समझौते पर सवाल उठाते हुए कहा था कि यदि आज अकाली दल के साथ गठबंधन कर लिया जाता है, तो जनता को क्या जवाब दिया जाएगा? उनके इस बयान को गठबंधन की राजनीति और पुराने राजनीतिक मतभेदों के संदर्भ में देखा गया था। अब जब भाजपा और अकाली दल फिर से एक-दूसरे के साथ राजनीतिक साझेदारी की दिशा में आगे बढ़ चुके हैं, तो बिट्टू के उस बयान की चर्चा दोबारा होने लगी है। सवाल उठ रहा है कि जिस गठबंधन पर उन्होंने कभी जनता के बीच जवाब देने की बात कही थी, उसी गठबंधन के दोबारा अस्तित्व में आने पर अब उनका क्या रुख होगा? राजनीति में गठबंधन, समीकरण और परिस्थितियां बदलना नई बात नहीं है, लेकिन जब नेता अपने ही पुराने बयानों के विपरीत परिस्थितियों में खड़े दिखाई देते हैं, तो जनता जवाब जरूर मांगती है। ऐसे में रवनीत सिंह बिट्टू के पुराने बयान और भाजपा-अकाली दल के नए राजनीतिक समीकरण के बीच पैदा हुआ विरोधाभास चर्चा का विषय बनना स्वाभाविक है। वैसे, राजनीतिक परिस्थितियों के अनुसार पुराने बयानों और रुख से पीछे हटना भाजपा सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं की राजनीति में अक्सर देखने को मिलता रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि रवनीत सिंह बिट्टू अपने पुराने बयान पर क्या सफाई देते हैं और बदले हुए राजनीतिक समीकरण को किस तरह सही ठहराते हैं।
Sirsa, Sirsa | Nov 25, 2026
श्री ब्रहामण महासभा ने हर्षोल्लास से मनाया पार्षद हेमकांत शर्मा का जन्मदिन - दिसंबर में ब्राह्मण समाज का सम्मेलन आयोजित करने की तैयारी - श्री ब्राह्मण महासभा जिला सिरसा के तमाम सदस्यों ने जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं, समाज को एकजुट व संगठित करने का लिया संकल्प सिरसा। श्री ब्राह्मण महासभा जिला सिरसा के संरक्षक एवं नगर परिषद सिरसा के वार्ड नंबर 15 के पार्षद हेमकांत शर्मा का जन्मदिन श्री अग्रवाल मिष्ठान भंडार, भगत सिंह चौक सिरसा में बड़ी प्रसन्नता एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महासभा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। वहीं उपस्थितजनों ने उम्मीद जाहिर की कि आगामी दिनों में हेमकांत शर्मा नगर परिषद सिरसा के वाइस चेयरमैन के पद पर सुशोभित हों। जन्मदिन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में श्री ब्राह्मण महासभा जिला सिरसा के संस्थापक विजय शर्मा (लेमन वाले), प्रधान सुशील शर्मा (पेट्रोल पंप वाले), महासचिव सुधीर सारस्वत, वरिष्ठ सलाहकार एवं वरिष्ठ पत्रकार इंद्रमोहन शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार महेश शर्मा, वरिष्ठ उपप्रधान संजय शर्मा नीटू, कोषाध्यक्ष राजकुमार चोटिया सहित अनेक पदाधिकारी एवं समाज के गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने हेमकांत शर्मा को शुभकामनाएं देते हुए उनके सामाजिक योगदान एवं सक्रियता की सराहना की। इस अवसर पर महासभा के प्रधान सुशील शर्मा ने समाज की भावी गतिविधियों को लेकर महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए बताया कि दिसंबर माह में किसी रविवार को ब्राह्मण समाज का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समाज को एकजुट एवं संगठित करना, समाज के उत्थान के लिए सार्थक विचार-विमर्श करना तथा जरूरतमंद समाज के लोगों को हर प्रकार का सहयोग उपलब्ध करवाने के लिए ठोस प्रयास करना रहेगा। उन्होंने उपस्थित सदस्यों से भावपूर्ण अपील करते हुए कहा कि समाज की मजबूती तभी संभव है, जब सभी सदस्य आपसी मतभेद भुलाकर एकजुटता के साथ आगे बढ़ें। उन्होंने विश्वास दिलाया कि ब्राह्मण समाज के सर्वांगीण विकास, सामाजिक उत्थान एवं जरूरतमंदों की सहायता के लिए वे सदैव समाज के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे। सुख-दुख की प्रत्येक परिस्थिति में समाज के लोगों के साथ उनकी सहभागिता एवं सहयोग निरंतर बना रहेगा। कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने दिसंबर में प्रस्तावित सम्मेलन को लेकर सहमति जताई तथा समाज को संगठित करने, आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने और सामाजिक हित के कार्यों को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर रोशनलाल वशिष्ठ, शामलाल शर्मा, अशोक उपाध्याय, सतीश शर्मा, पवन शर्मा (पेट्रोल पंप वाले), रोहित शर्मा (पेट्रोल पंप वाले), रामकुमार पारीक, मोहित जोशी, संजय दाधीच, प्रवीण शर्मा (हुड्डा), दुष्यंत शर्मा, प्रवीण शर्मा, सुलतान शर्मा, सुरेश दड़बा, भावना शर्मा एडवोकेट, अश्विनी शर्मा, अश्विनी कौशिक, देवेंद्र शर्मा, विनय शर्मा सीए, बजरंग सारस्वत, राजेंद्र शर्मा (जीटीएम कॉलोनी), शीशपाल शर्मा, घनश्याम शर्मा, मोहन लाल शर्मा (हुड्डा कॉलोनी), मोहन कृष्ण शर्मा, रामकृष्ण वशिष्ठ, रमेश शर्मा, सरदूल शर्मा सहित अनेक विप्र बंधु उपस्थित रहे। जन्मदिन समारोह आत्मीयता, सामाजिक एकता और संगठन को मजबूत करने के संकल्प के साथ संपन्न हुआ।
Sirsa, Sirsa | Nov 25, 2026
सिरसा में सीएम सैनी का एक्शन मोड़, मांग ले कितने टाइम में काम कर देगा वर्ना, ठेकेदार का कुछ भी बेचों, काम करो पूरा, महिला सरपंच बोली सर ठेकेदार बार बार बहाने बना रहा है, भाजपा नेत्री बोली साहब लोग गांव में गालियां दी रहे है हमे, ये काम नही करते
Sirsa, Sirsa | Nov 25, 2026
✨ Happy Gurupurab ✨ 🙏 Dhan Dhan Shri Guru Nanak Dev Ji 🙏 Millennium Dabwali May the divine teachings of Guru Nanak Dev Ji fill our hearts with peace, kindness, humility and compassion. Let us walk on the path of Naam Japna, Kirat Karni & Vand Chhakna and spread love and humanity everywhere. 🌸 “ੴ — Ik Onkar” One Divine Light, One Humanity. 🕊️ 💙💚 Millennium Dabwali Learning • Values • Humanity
Sirsa, Sirsa | Nov 24, 2026
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरु पर्व पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई दी #viral #Sirsa #trending #Haryana #India
Sirsa, Sirsa | Nov 24, 2026
छह साल बाद फिर साथ आए भाजपा-अकाली दल, पंजाब में मिलकर लड़ेंगे विधानसभा चुनाव - सत्त में आए तो अकाली दल का नेता बनेगा मुख्यमंत्री, सीटों के बंटवारे पर फैसला बाकी; अमित शाह बोले- 2029 तक पंजाब को नशामुक्त करेंगे नई दिल्ली। पंजाब की राजनीति में बड़ा बदलाव करते हुए भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल छह साल बाद फिर एक साथ आ गए हैं। मंगलवार को दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने गठबंधन का ऐलान किया। दोनों दल आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ेंगे। अमित शाह ने स्पष्ट किया कि चुनाव जीतने पर अकाली दल का नेता ही मुख्यमंत्री बनेगा। हालांकि, सीटों के बंटवारे को लेकर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। अमित शाह ने कहा कि अकाली दल भाजपा का सबसे पुराना साथी रहा है। दोनों दलों ने कई चुनाव साथ लड़े और जीते हैं। कुछ परिस्थितियों के कारण यह रिश्ता टूट गया था, लेकिन अब दोनों पार्टियां फिर एक साथ हैं। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन लंबा चले, इसके लिए संयुक्त रोडमैप तैयार किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सुखबीर बादल से बातचीत कर गठबंधन पर शुभकामनाएं दी हैं। शाह ने इसे हिंदू-सिख एकता और आपसी भाईचारे का प्रतीक बताया। सुखबीर सिंह बादल ने गठबंधन को राजनीतिक से ज्यादा भावनात्मक रिश्ता बताते हुए कहा कि भाजपा और अकाली दल का संबंध नाखून-मांस जैसा है। यह रिश्ता उनके पिता प्रकाश सिंह बादल और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी व लालकृष्ण आडवाणी ने बनाया था। उन्होंने कहा कि जब तक दोनों दल साथ रहे, पंजाब में शांति और विकास का माहौल रहा। आज पंजाब को फिर उसी दौर में ले जाने की जरूरत है। किसानों, बंदी सिखों और करतारपुर कॉरिडोर पर चर्चा गठबंधन के ऐलान के दौरान अकाली दल ने किसानों की समस्याओं, बंदी सिखों की रिहाई और करतारपुर कॉरिडोर दोबारा खोलने के मुद्दे भी उठाए। अमित शाह ने किसानों की समस्याओं पर अगले तीन महीनों में समाधान का रोडमैप तैयार करने का भरोसा दिया। बंदी सिखों की रिहाई के मुद्दे पर दोनों दलों के बीच आगे बातचीत होगी। वहीं, करतारपुर कॉरिडोर को लेकर शाह ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के कारण इसे बंद किया गया है। परिस्थितियां सामान्य होते ही इसे दोबारा खोल दिया जाएगा। शाह ने पंजाब में नशे और गैंगस्टरवाद को खत्म करना गठबंधन की प्राथमिकता बताया। उन्होंने 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को पूरी तरह नशामुक्त करने का लक्ष्य दोहराया। साथ ही भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने और कानून व्यवस्था सुधारने की बात कही। उन्होंने मौजूदा आम आदमी पार्टी सरकार पर वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि आगामी चुनाव में एनडीए पंजाब में सरकार बनाएगा। 8 दिसंबर को मोगा में रैली, प्रधानमंत्री मोदी होंगे शामिल सुखबीर बादल ने घोषणा की कि अकाली दल के संस्थापक नेताओं में शामिल रहे पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की जयंती के अवसर पर 8 दिसंबर को मोगा में रैली आयोजित की जाएगी। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि अकाली दल की एनडीए में वापसी से गठबंधन मजबूत होगा और यह पंजाब के विकास के साथ हिंदू-सिख एकता को भी मजबूती देगा। गौरतलब है कि भाजपा और अकाली दल ने 1997, 2007 और 2012 में मिलकर पंजाब में सरकार बनाई थी। सितंबर 2020 में केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के विरोध में अकाली दल ने 24 साल पुराना गठबंधन तोड़ दिया था। इसके बाद 2022 के विधानसभा चुनाव में अकाली दल को 3 और भाजपा को केवल 2 सीटों पर जीत मिली थी। छह साल बाद दोनों दलों की वापसी को पंजाब की आगामी चुनावी राजनीति में अहम घटनाक्रम माना जा रहा है।
Sirsa, Sirsa | Nov 24, 2026
मात्र एक रुपये शगुन लेकर डॉ. अमित और रीतु ने रचाई शादी, सादगी की मिसाल पेश कर दिया समाज को संदेश खारियां और नानूआना के दो परिवारों की सराहनीय पहल, बिना तामझाम और फिजूलखर्ची के संपन्न हुआ विवाह समारोह आज के दौर में जहां शादियों में दिखावे और फिजूलखर्ची का चलन लगातार बढ़ता जा रहा है, वहीं गांव खारियां और नानूआना के दो परिवारों ने सादगीपूर्ण विवाह कर समाज के सामने एक प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया है। दोनों परिवारों ने आपसी सहमति और पारिवारिक परंपराओं को प्राथमिकता देते हुए बिना किसी तामझाम के विवाह संपन्न करवाया। इस विवाह में शगुन के रूप में मात्र एक रुपये का आदान-प्रदान किया गया। परिवारों की इस पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है। जानकारी के अनुसार गांव खारियां निवासी डॉ. अमित कुमार पिता का नाम कुलदीप बांदर एवं पौत रिटायर्ड मास्टर धर्म सिंह बांदर का विवाह गांव नानूआना निवासी रीतु के पिता का नाम प्रकाश ढूकिया एवं दादा मंगतू राम ढूकिया के साथ संपन्न हुआ। दोनों परिवारों ने मिलकर शादी को सादगीपूर्ण तरीके से करने का निर्णय लिया और इस निर्णय को पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाया। विवाह में न तो अनावश्यक खर्च किया गया और न ही दिखावे को महत्व दिया गया। डॉ. अमित कुमार ने हनुमानगढ़ से स्पेशल एजुकेशन विषय में पीएचडी की है। अमित अपने माता-पिता और दादा-दादी के साथ रहते हैं। उनके परिवार में एक छोटी बहन भी है। उनके पिता खेतीबाड़ी करते हैं, जबकि माता गृहिणी हैं। वहीं रीतु ने बीए और बीएड की शिक्षा प्राप्त की है। उनके परिवार में माता-पिता, दो बहनें और एक भाई हैं। उनके पिता भी किसान हैं। दोनों परिवारों की इस पहल ने यह संदेश दिया है कि विवाह जैसे पवित्र रिश्ते की शुरुआत महंगे आयोजनों और बड़े खर्चों से नहीं, बल्कि आपसी विश्वास, प्रेम और पारिवारिक सहमति से होनी चाहिए। शादी में केवल एक रुपये का शगुन लेकर दोनों परिवारों ने समाज में सादगी, समानता और सामाजिक जिम्मेदारी की एक अच्छी मिसाल कायम की है। इस अवसर पर दोनों परिवारों के रिश्तेदारों और परिचितों ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद, सफल और खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना की। #facebookviralreelstrendingreels #Satyanewssirsaharyana #viralchallenge #BreakingNews #viralchallengendingreelsiralchallenge
Sirsa, Sirsa | Nov 24, 2026