धामी सरकार का अग्निवीरों को बड़ा तोहफा, PAC में दो पूर्व अग्निवीरों के समायोजन को मंजूरी
उत्तराखंड में पूर्व अग्निवीरों को रोजगार से जोड़ने की दिशा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक अहम कदम उठाया है। मुख्यमंत्री ने नवंबर 2026 में सेना से सेवामुक्त होने जा रहे पहले बैच के उत्तराखंड के दो अग्निवीरों को 40वीं वाहिनी पीएसी में उपलब्ध रिक्त पदों के सापेक्ष समायोजित करने की मंजूरी दे दी है। सरकार की इस पहल को सैन्य सेवा पूरी करने के बाद युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
दरअसल, अग्निवीर योजना के तहत चार साल की सैन्य सेवा पूरी करने के बाद युवाओं के सामने रोजगार एक बड़ी चुनौती बन सकता है। ऐसे में उत्तराखंड सरकार पूर्व अग्निवीरों के सैन्य अनुभव और कौशल का उपयोग प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए करने की दिशा में काम कर रही है।
इससे पहले धामी सरकार राज्य की वर्दीधारी समूह-ग की सेवाओं