बडोनी: पूर्व गृहमंत्री ने बड़ौनी में ₹40 करोड़ के संदीपनी विद्यालय और ₹50 लाख के आदिवासी भवन का किया शिलान्यास, उमड़ी भीड़
Badoni, Datia | May 17, 2026 मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा रविवार को दतिया जिले के बड़ौनी पहुंचे। जहां उनका भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। इस दौरान रविवार दोपहर करीब 12 बजे डॉ. मिश्रा ने लगभग 50 लाख रुपये की लागत से बनने वाले पीव्हीटीजी (आदिवासी) सामुदायिक भवन का शिलान्यास किया।