बड़ौद: आगर-बड़ौद मार्ग पर आवारा मवेशियों के कारण दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो घायल
आगर-बड़ौद मार्ग पर ग्राम खजुरी जोड़ के समीप शनिवार दोपहर 2 बजे सड़क पर अचानक गायों का झुंड आ जाने से सड़क हादसा हो गया। इस दौरान दो बाइक सवारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायलों को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया। सड़क पर आवारा मवेशियों के झुंड के कारण आए दिन हादसों क