मेरठ: मेरठ के भाटवाड़ा में राह चलती युवती से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, आरोपी की करतूत CCTV में हुई थी कैद
Meerut, Meerut | Jul 8, 2024 मेरठ में थाना कोतवाली के भाटवाड़ा में राह चलती युवती से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की करतूत CCTV में कैद हुई थी। 4 दिन पहले युवती को बैक बैड टच किया था। SP नगर मेरठ ने बताया कि महिला से छेड़छाड़ करने की वीडियो वायरल होने पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया है।