मेरठ: मेरठ में IG ऑफिस के पास युवक को मारी गोली: फोन पर बात करने को लेकर हुई बहस, सिविल लाइन से बंदूक लहराते हुए आरोपी फरार
Meerut, Meerut | Jul 8, 2024 मेरठ में IG ऑफिस के पास युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। मामूली विवाद के बाद युवक को कॉलोनी के ही दूसरे युवक ने सरेआम गोली मार दी और फरार हो गया। वीआईपी इलाके में वारदात के बाद हड़कंप का माहौल है। घायल वेनेरिक जॉन एमपीएस स्कूल में स्पोर्ट्स टीचर है। वेनेरिक के भाई नीरज ने बताया कि सागर, मनी और माइकल 3 लोगों ने मिलकर हमला किया।