मेरठ: मेरठ आईजी ऑफिस के पास युवक को मारी गोली, पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल में कराया भर्ती
Meerut, Meerut | Jul 8, 2024 मेरठ आईजी ऑफिस के पास युवक को गोली मारकर आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। फोन पर बात करने को लेकर विवाद बताया गया है। थाना सिविल लाईन पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है, अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।