मेरठ: मेरठ में रेस्टोरेंट कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, एसएसपी से की शिकायत
Meerut, Meerut | Jul 8, 2024 मेरठ के परतापुर में एक रेस्टोरेंट पर नौकरी करने वाले युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक के शरीर पर चोट के निशान देखकर परिजनों ने सोमवार को हत्या का आरोप लगाया। इसको लेकर एसएसपी ऑफिस शिकायत करने पहुंचे। एसएसपी ने पीड़ित परिवार को जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।