कतरीसराय: कतरीसराय में विद्यालय भवन का उद्घाटन, विधायक ने शिक्षा को सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बताया
प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय गंगा पुर पलटपुर में नवनिर्मित विद्यालय भवन का उद्घाटन स्थानीय विधायक डॉ. जितेंद्र कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि राज्य सरकार की पहली और सर्वोच्च प्राथमिकता गुणवत्तापूर्ण शिक्षा है