कतरीसराय: बिजली विवाद में दो पक्षों में मारपीट, चार घायल
कतरीसराय थाना क्षेत्र के कटौना गांव में बिजली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस घटना में चार लोग घायल हो गए, जिन्हें पावापुरी स्थित भगवान महावीर विज्ञान संस्थान अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में कारू रविदास, ओमप्रकाश, रामाश्रय रविदास और बबलू रविदास शामिल हैं। आरोप है कि बिजली काटने को लेकर यादव समुदाय के लोगों ने लाठी, रॉड और पत्थर से