प्रखंड क्षेत्र के नामित मध्य विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए सामूहिक वार्षिक बाल मेला, स्पोर्ट्स मीट, अभिभावक संगोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों एवं विभिन्न शैक्षणिक प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया।