किशनगंज: वीर शिवाजी सेना राष्ट्रसेवी संगठन ने गुरु नानक देव जी का 556वां प्रकाश उत्सव मनाया
किशनगंज गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश उत्सव के अवसर पर बुधवार को 5:30 बजे वीर शिवाजी सेना राष्ट्रसेवी संगठन के सदस्यों ने किशनगंज में आयोजित नगर कीर्तन में सक्रिय भागीदारी की। इस दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं के बीच शरबत, पानी और जूस का वितरण कर सेवा भावना का परिचय दिया। सिख गुरुओं के प्रति सम्मान व्यक्त किया।