क्षेत्र के हरदिया मिशन के पास मंगलवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। देवकली की ओर से आ रही पिकअप के धक्के से बाइक सवार आदित्य चौरसिया 16 वर्ष ग्राम करसी निवासी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जो दसवीं का छात्र बताया जा रहा है। हादसे के बाद पिकअप चालक ने इंसानियत दिखाते हुए तत्काल एंबुलेंस से घायल छात्र को सीएचसी सीयर पहुंचाया, जहां मंगलवार सुबह 10 बजे के आसपास प्रा