एत्मादपुर: ट्रैक्टर-ट्रॉली लूट और फायरिंग मामले में आगरा न्यायालय ने सुनाया फैसला, आरोपी को 7 साल की सजा
Etmadpur, Agra | Apr 2, 2026 थाना एत्मादपुर क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली लूट और फायरिंग के मामले में आगरा न्यायालय ने आरोपी टिंकू उर्फ कालिया को दोषी ठहराते हुए 7 वर्ष के सश्रम कारावास और 4000 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। पुलिस, अभियोजन और मॉनिटरिंग सेल की प्रभावी पैरवी से आरोपी को सजा मिली, जबकि अन्य आरोपी अभी न्यायालय में विचाराधीन हैं।