बदनोर: बरसाती पानी से भरी खदान बनी काल, भैंसों की तलाश में निकले युवक की डूबने से हुई मौत
Badnor, Ajmer | Aug 4, 2026
बदनोर। जवाजा थाना क्षेत्र के शाहपुरा गांव में मंगलवार देर शाम 9बजे एक दर्दनाक हादसे में 35 वर्षीय हिम्मत सिंह की बरसाती पानी से भरी गहरी खदान में डूबने से मौत हो गई। वह घर से गुम हुई भैंसों की तलाश में स्कूटी से निकला था। अंधेरा होने के कारण स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे पानी से लबालब भरी खदान में जा गिरा। ग्रामीणों ने तत्काल बचाव का प्रयास किया, लेक