सीकर: सीकर जिले में मतदाता जागरूकता को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन कई प्रतियोगिताएं हुई आयोजित
Sikar, Sikar | Mar 27, 2024 सीकर जिले में मतदाता जागरूकता को लेकर बुधवार को कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन द्वारा स्वीप कार्यक्रम के तहत आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में स्कूलों में कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने पोस्टर प्रतियोगिता के साथ रंगोली बनाकर आगामी लोकसभा चुनाव में मतदाताओं से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की।