सीकर: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी कमर चौधरी ने मतदाता जागरूकता का दिया संदेश, शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की
Sikar, Sikar | Mar 27, 2024 सीकर में 19 अप्रैल को आयोजित होने वाले लोकसभा के मतदान को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी कमर चौधरी ने मतदाता जागरूकता का संदेश देते हुए जिले के सभी मतदाताओं से 19 अप्रैल को शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए हम सबको मतदान की प्रक्रिया में भाग लेना चाहिए।