प्रतापगढ़: कलेक्टर शुभम चौधरी ने सुहागपुरा उपखंड कार्यालय और थाने का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश
जिला कलेक्टर शुभम चौधरी ने गुरुवार को सुहागपुरा के उपखंड कार्यालय और स्थानीय पुलिस थाने का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने आमजन से जुड़ी सेवाओं को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी और सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने उपखंड कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का अवलोकन करते हुए अभिलेखों और दस्तावेजों की जांच की। उन्होंने ल