मानिकपुर: मानिकपुर में जुआ अधिनियम के वारंटी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेश किया
चित्रकूट पुलिस के वारंटी गिरफ्तारी अभियान के तहत मानिकपुर थाना पुलिस ने रविवार दोपहर 1 बजे जुआ अधिनियम के वारंटी अभियुक्त आकाश पुत्र आल्हा निवासी इन्द्रानगर, मानिकपुर को गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार पाण्डेय व आरक्षी शरद सिंह ने कार्रवाई की। आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मुकदमा दर्ज था। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया ।