भीलवाड़ा: नगर निगम में कामकाज ठप, कर्मचारियों की हड़ताल से मचा हड़कंप, कल से सफाई कर्मचारी भी हड़ताल में होंगे शामिल
भीलवाड़ा नगर निगम में मंत्रालयिक कर्मचारियों ने अचानक हड़ताल कर दी, जिससे निगम का कामकाज प्रभावित हो गया। कर्मचारियों का आरोप है कि एक पूर्व पार्षद के पिता ने निगम कार्यालय में आकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज की।