अंबाह: पोस्ट ऑफिस के सामने स्कूटी की डिग्गी से 4 लाख की चोरी, दतिया से 19 वर्षीय शातिर आरोपी गिरफ्तार
Ambah, Morena | Sep 3, 2026 अंबाह पोस्ट ऑफिस के सामने स्कूटी की डिग्गी से दो माह पहले चोरी हुए चार लाख रुपए का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने दतिया निवासी 19 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर पूरी रकम बरामद की। आरोपी पर मप्र-उप्र में चोरी के 12 मामले दर्ज हैं। न्यायालय ने आरोपी को जेल भेज दिया।