करौं प्रखंड में विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की पूजा 23 जनवरी को आयोजित होगी। तैयारियों के तहत लोग जोर-शोर से जुट गए हैं। क्षेत्र में जगह-जगह पूजा पंडालों का निर्माण किया जा रहा है। मूर्तिकार बुधवार शाम 5 बजे तक प्रतिमा को अंतिम रूप दे रहे थे। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 1000 से 5000 रुपये मूल्य तक की मूर्तियाँ बनाई गई हैं।