बिछिया: बिछिया विधानसभा के अहमदपुर में भक्तिमय माहौल में माता रानी को भावपूर्ण विदाई, डीजे पर झूमे श्रद्धालु
ग्राम पंचायत अहमदपुर के कबीर चौक में मां दुर्गा की विसर्जन यात्रा श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। 20 अक्टूबर, मंगलवार की रात करीब 10 बजे तक चले इस कार्यक्रम में डीजे की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। भ्रमण के दौरान भक्तिमय माहौल के बीच श्रद्धालुओं ने नाचते-गाते, जयकारे लगाते हुए माता रानी को भावपूर्ण विदाई दी। पंडा शिवनंदन झारिया की विशेष भूमि रही l