घोड़ाडोंगरी: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की सभा में शामिल होने घोड़ाडोंगरी विधायक सहित सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंचे मलाजपुर
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव रविवार को घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र के मलाजपुर गांव पहुंचे। मुख्यमंत्री ने मलाजपुर गांव की सभा को संबोधित किया। इस सभा मे घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा उइके सहित घोड़ाडोंगरी क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंचे।मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने लोकसभा चुनाव को लेकर मलाजपुर में चुनावी सभा को संबोधित किया।