घोड़ाडोंगरी: नादू गांव में महिला ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या करने का किया प्रयास गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
घोड़ाडोंगरी तहसील के नादू गांव में एक महिला ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजनों ने शनिवार को महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिला का इलाज चल रहा है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार नादू गांव में महिला नंदिनी ने पारिवारिक विवाद में कीटनाशक पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।