घोड़ाडोंगरी: चिकलपाटी गांव में अचार के पेड़ से गिरकर महिला की हुई मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
चिकलपाटी गांव में शनिवार को अचार के पेड़ से गिरकर एक महिला की मौत हो गई। चोपना पुलिस ने शनिवार शाम करीब 5 बजे शव का घोड़ाडोंगरी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौप दिया। चोपना थाना प्रभारी राकेश सरियाम ने बताया कि चिकलपाटी गांव में अचार के पेड़ से गिरकर विनोती मण्डल की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी गई।