घोड़ाडोंगरी: सारनी क्षेत्र में नायब तहसीलदार एवं बीएलओ ने घर घर जाकर पीले चावल डालकर लोगों से मतदान करने की की अपील
सारनी क्षेत्र में नायब तहसीलदार संतोष पथोरिया एवं बीएलओ ने घर घर जाकर पीले चावल डालकर लोगों से मतदान करने की अपील की। नायब तहसीलदार ने बताया की 7 मई को लोकसभा चुनाव में मतदान करने के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत घर-घर जाकर पीले चावल डालकर लोगों से मतदान करने की अपील की जा रही है।