रायपुर में उधार के 5 हजार रुपये मांगना पड़ा भारी, युवक की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार
रायपुर। गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में उधार के 5 हजार रुपये वापस मांगने को लेकर 19 वर्षीय प्रीतम साहू की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी निखिल ध्रुव ने पैसे लौटाने के बहाने प्रीतम को रेलवे पटरी के पास बुलाया, जहां अपने साथियों और दो विधि से संघर्षरत बालकों के साथ मिलकर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को रेलवे ट्रैक पर छोड़कर आरोपी ओडिशा के टिटलागढ़ फरार हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर तीन आरोपियों और दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया है।
#RaipurCrime #RaipurPolice #Gudiyari
#CrimeNews #ChhattisgarhNews