बल्देवगढ़: गनेशपुरा तालाब में मछली पकड़ने से मना करने पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट, पुलिस ने मामला दर्ज किया
गनेशपुरा तालाब से मछली पकड़ने से मना करने पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।जिसमें फरियादी सरजू रैकवार उम्र 55 वर्ष के द्वारा थाना में पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।और पुलिस को बताया कि गांव के ही कमलेश रैकवार को फरियादी के द्वारा तालाब से मछली पकड़ने पर मना किया गया।जिस पर कमलेश रैकवार ने फरियादी के साथ गाली गलौज एवं मारपीट की गई।