बल्देवगढ़: देरी चौकी पुलिस ने ₹10000 के इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया गया पेश
देरी चौकी पुलिस के द्वारा जानकारी दी गई कि एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।बताया गया कि आरोपी संजय उर्फ संजू अहिरवार पुत्र लालाराम अहिरवार उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम कुड़ीला को गिरफ्तार किया गया।जिसे न्यायालय में पेश किया गया। बताया गया कि उक्त आरोपी पास्को एक्ट के मामले में 6 वर्ष से फरार चल रहा था।जिस पर ₹10000 का इनाम घोषित किया गया था।