बल्देवगढ़: भितरवार गांव में जमीनी विवाद को लेकर एक व्यक्ति के साथ मारपीट, पुलिस ने मामला दर्ज किया
भितरवार गांव में जमीनी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।पुलिस के द्वारा बताया गया कि फरियादी भागीरथ पुत्र रामचरन कुशवाहा उम्र 36 वर्ष के द्वारा थाना में पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।और पुलिस को बताया कि जमीनी रंजिश को लेकर गांव के ही बिंदा विश्वकर्मा एवं उसके पुत्र कृष्णा विश्वकर्मा के द्वारा फरियादी के साथ गाली गलौज एवं मारपीट की।