सिंगरौली: जियावन पुलिस ने 105 लीटर अबैध हाथ भट्टी महुआ शराब एवं 345 किलोग्राम लहान किया जप्त तीन आरोपियों पर हुआ मामला दर्ज।
चुनाव के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सिंगरौली के दिशा निर्देश पर अवैध मादक तस्करों एवं कारोबारी पर कारवाई के क्रम में जियावन पुलिस ने आरोपी उदयभान जायसवाल पिता लालाराम जायसवाल,रमेश कुमार जायसवाल पिता विष्णु प्रसाद जायसवाल उम्र 40 वर्ष दोनों निवासी हरिवर्ती के बृहस्पति साहू पिता कालू साहू निवासी ढ़ोगा के कब्जे से 105 लीटर अवैध महुआ शराब व 345 किलोग्राम लहान की जप्त