कोंडागांव: ठगी के आरोपी को कोंडागांव पुलिस ने किया गिरफ्तार, आभूषण बनाने के नाम पर 150 ग्राम सोना लेकर हुआ था फरार
सोने के आभूषण बनाने के नाम पर ठगी करने वाले मनीष सोनी को कोंडागांव पुलिस ने दुर्ग पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। 23जुलाई को मिली जानकारी अनुसार दुर्ग जिले के पुलगांव थाना में प्रार्थी के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि मनीष सोनी और धीरज सोनी नाम के व्यक्ति द्वारा सोने के नई डिजाइन बनाने के नाम पर 150g सोना लेकर गायब हो गए है।