कामां: कामां में विधायक की प्रतीकात्मक शवयात्रा, मांगों को लेकर संतों ने किया उग्र प्रदर्शन
डीग जिले के कामां कस्बे में तीर्थराज विमल कुंड को कलावटा कैनाल के शुद्ध जल से भरने और गंगा दशहरा से पहले यात्री सुविधाएं सुनिश्चित करने की मांग को लेकर धरना नौवें दिन भी जारी रहा। बाबा धर्मशरण बृजवासी व साधु-संतों ने विधायक नौक्षम चौधरी के खिलाफ प्रतीकात्मक शवयात्रा निकालकर पुतला दहन किया।