सेन्हा: न्यायालय के आदेश पर सेन्हा पुलिस ने भरण-पोषण भत्ता नहीं देने के मामले में पति को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत तुरियाडीह गांव के एक मामले में न्यायालय द्वारा निर्धारित भरण-पोषण भत्ता का भुगतान नहीं करने पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। बुधवार अपराह्न लगभग 3 बजे सेन्हा पुलिस ने न्यायालय के आदेश के आलोक में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।