चाईबासा: पेयजल समस्या से परेशान ग्रामीणों ने शहर में पदयात्रा कर पेयजल विभाग के सामने फोड़ी मिट्टी की हांडी, जताया विरोध
आदिवासी किसान मजदूर पार्टी के बैनर तले जिला अध्यक्ष मानसिंह तिरिया के नेतृत्व में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग चाईबासा तक पद यात्रा जुलूस कर कार्यालय के समक्ष हांडी फोड़ कर पेयजल के लिए विरोध प्रदर्शन किया। तिरिया ने प्रदर्शन में शामिल लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के 79 वर्षों बाद भी पश्चिमी सिंहभूम के ग्रामीणों को मूलभूत सुविधा नहीं मिल पाई है ।