महाराजगंज: डीएम साहब को फोन करते ही मचा हड़कंप, 9:14 बजे तक प्राथमिक विद्यालय पहरेमऊ नहीं पहुंचे प्रधानाचार्य व शिक्षक
13 जुलाई शुक्रवार की सुबह 10:00 बजे के आसपास उस समय क्षेत्र मे हड़कंप मच गया, जब स्कूल के अध्यापकों के देर से आने की शिकायत जिलाधिकारी से की गई। ग्रामीणों के द्वारा कई बार शिकायत ग्राम प्रधान से की गई थी। जिस पर प्रधान ने आज पहुंचकर मामले को देखा और शिकायत बीएसए रायबरेली से करने का प्रयास किया परंतु उनका फोन जब रिसीव नहीं हुआ तो, तत्काल डीएम से शिकायत की गई।