सुसनेर: गणेशपुरा जोड़ के समीप 2 कारों की भिड़ंत में 1 व्यक्ति की हुई मौत व 4 घायल, जांच में जुटी पुलिस
गणेशपूरा जोड़ के समीप 2 कारों की भिड़ंत में खजराना इंदौर निवासी 30 वर्षीय हैदर शाह पिता अनवर शाह की मौत हो गई। वहीं राजस्थान के दौसा जिला निवासी भागचन्द, बसंतीलाल, लटूर व केलाश नामक व्यक्ति घायल हो गए। जिन्हें पुलिसकर्मियों के द्वारा शासकीय सिविल अस्पताल लाया गया। जहां डॉ सूरज गुप्ता ने सभी घायलों का उपचार किया।