सुसनेर: नगरवासियों की खुशहाली की कामना को लेकर सुसनेर के खेड़ापति हनुमान मठ मंदिर में किया गया संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन
कंठाल नदी के किनारे स्थित श्री खेड़ापति हनुमान मठ मंदिर में नगरवासियों की खुशहाली की कामना को लेकर बीती देर रात्रि में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। हनुमान जी का चोला चढ़ाकर के आकर्षक श्रृंगार भी किया गया। श्रीराम सेवा समिति के सदस्यों के द्वारा एक से बढ़कर एक भजनो की प्रस्तुतियां भी दी गई कार्यक्रम के समापन अवसर पर आरती कर प्रसादी भी वितरित की गई।