सुसनेर: पुष्प शक्ति विहार कॉलोनी में रहवासी जनसहयोग से बनाएंगे शिवालय, किया भूमिपूजन
नगर के वार्ड 12 में स्थित पुष्प शक्ति विहार कॉलोनी में रहवासियो के द्वारा जनसहयोग से शिवालय बनाया जाएगा। ताकि कॉलोनी की महिलाओ व श्रृद्धालुओं को भगवान शिव की पूजा करने के लिए अन्य मंदिरो में न जाना पडे। इसके लिए शुक्रवार को कॉलोनी के रहवासियो के द्वारा मंदिर निर्माण के लिए विधिविधान से भूमिपुजन किया। सभी ने अपनी और से मंदिर निर्माण हेतु राशि की घोषणा भी की।