सुसनेर: वार्ड क्रमांक-12 में जामुनिया रोड पर नगर परिषद ने लोक अदालत शिविर का आयोजन कर टैक्स की वसूली की
मध्यप्रदेश शासन नगरीय विकास एवं आवास विभाग मंत्रालय भोपाल के आदेशानुसार नगर परिषद सुसनेर द्वारा सीएमओ ओपी नागर के मार्गदर्शन में आज शनिवार 24 फरवरी को लोक अदालत शिविर का आयोजन वार्ड क्रमांक 12 में जामुनिया रोड पर किया गया। जिसमे संप्पतिकर, जलकर, उपभोक्ता प्रभार एवं अन्य करो के अधिभार में छूट प्रदान करते हुए बकाया राशि की वसुली की गई।